होम › सभी खबरें
हिंदी खबरें • सभी समाचारों का संग्रह

सभी खबरें / सभी खबरें

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, व्यापार, खेल, तकनीक और मनोरंजन की प्रकाशित खबरें — नई से पुरानी तक।

हाल में प्रकाशित खबरें • हर पेज पर 8 खबरें • पुरानी खबरों के लिए नीचे पेज चुनें

भेरूंदा पंचायत समिति में बड़ा उलटफेर, सोहनी देवी चोयल एक वोट से बनीं प्रधान

इस खबर को शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें पूरी खबर का लिंक भेजें
संवाददाता/ नितिन सिंह भेरूंदा पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव में बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला। प्रधान पद के लिए हुए रोमांचक मुकाबले में सोहनी देवी चोयल ने महज एक वोट के अंतर से जीत दर्ज कर पंचायत समिति की नई प्रधान बनने का गौरव हासिल किया। चुनाव में एक-एक वोट की अहमियत देखने को मिली और मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। आखिरकार सोहनी देवी चोयल ने एक वोट से बाजी मारते हुए जीत अपने नाम की। उनकी जीत की घोषणा होते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और बधाइयां देकर जीत का जश्न मनाया। भेरूंदा पंचायत समिति के इस चुनाव में एक वोट के अंतर से मिली जीत ने स्थानीय राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। अब सभी की निगाहें नई प्रधान सोहनी देवी चोयल के नेतृत्व में पंचायत समिति के विकास कार्यों और आगामी योजनाओं पर रहेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं